-->

WELCOME

शिक्षा मधुबन(विद्यालय) में माली(शिक्षक) नन्हें पौधे(विद्यार्थी) को खाद-पानी(शिक्षा) दे कर एक सुगंधित,मनमोहक और फलदार वृक्ष(काबिल इंसान) बनाता है।

नवाचारी ग्रुप

        

Breaking News

Random Post

GSM TEACHER - अपने विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के लिए न केवल राज्य बल्कि केन्द्र स्तर पर सम्मानित होने वाली शिक्षिका VIBHA SONI

नाम-श्रीमती विभा सोनी
पद- शिक्षक एल बी
शाला -शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जांजी
 ब्लॉक -मस्तूरी 
जिला -बिलासपुर
राज्य- छत्तीसगढ़
मो. नंबर-7224914350
जीवन एक संघर्ष है एवं उसका सामना प्रत्येक व्यक्ति को करना पड़ता है जीवन में समय-समय पर चुनौतियां एवं मुसीबतों का सामना होता है और यही जीवन का सत्य है।

  
मेरे द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए विशेष प्रयास
1. कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी व कार्यशाला का आयोजन विगत चार साल से
2  विज्ञान कक्ष का निर्माण
3. कहानियों का संकलन
4. 4 सालों से विज्ञान मेले का आयोजन
5.  इंस्पायर अवार्ड में विद्यार्थियों का चयन
6. पश्चिमी भारत मेला में जिला स्तर में विज्ञान विषय में विद्यार्थियों का चयन
7. किलोल पत्रिका में बच्चों की कविताओं को  स्थान
8. ग्रीष्मकालीन शिविर का 2 सालों से आयोजन
9. सकारात्मक भाषा पर नवाचार
10. प्रार्थना सभा के द्वारा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास
11. पाक्सो बॉक्स  का निर्माण
12. इको क्लब के द्वारा अलग-अलग संदेश देते हुए नवाचार
13. बचत बैंक का निर्माण
14 . भावनाओं का इंद्रधनुष नवाचार
15. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर  नवाचार
16. बाल कैबिनेट के सहयोग से स्वच्छता अभियान
17. सामुदायिक सहभागिता के तहत बच्चों को बेल्ट और स्टेशनरी सामानों का वितरण
18. गुड और बैड टच की जानकारी देना
19. बच्चों में जीवन कौशल का विकास करने के लिए नवाचार
20. महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि द्वारा बच्चों को उनके जीवन परिचय से अवगत कराना ।
21. आपदा प्रबंधन से बचने के उपाय बच्चों को बताना।
22. चित्र कथा के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देना।
23. बाल पत्रिका का निर्माण।
24. कत्थक नृत्य पर कार्यशाला का आयोजन।
25. शिल्प कला के माध्यम से बच्चों को नई-नई कलात्मक चीजों से अवगत कराना ।
 26.  यू एस ए ओम वर्मा फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्पेलिंग बी कॉन्टेस्ट में बच्चों की सहभागिता। 27. एन टी पी सी सीपत के सीजेएम श्री पद्म कुमार राजशेखरन के द्वारा विज्ञान मॉडल के लिए बच्चों को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 28. शाला के प्रत्येक कक्ष में साइंस कार्नर का निर्माण. 
29. रीडिंग कैंपेन का निर्माण।३०. कोरोना काल के दौरान बच्चों को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से विज्ञान विषय के अलावा ,  सह शैक्षिक गतिविधि कोरोनावायरस से संबंधित जानकारियां हमारे भारत देश के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों की जानकारियां छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान और बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है।
३१. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित बुलटू के बोलद्वारा बच्चों को जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं है ब्लूटूथ के माध्यम से विज्ञान विषय की जानकारियां दे रही है।
३२. मिस्ड कॉल गुरुजी के माध्यम से बिलासपुर जिले के अलावा अन्य जिले के बच्चों की शंकाओं का समाधान कर रही है..

 पुरस्कार व उपलब्धियां
1. राज्य स्तरीय नवाचार प्रदर्शनी रायपुर में  सहभागिता।
2. विकासखंड मस्तूरी में उत्कृष्ट नवाचारक  का पुरस्कार।
3. मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार के अंतर्गत ज्ञानदीप पुरस्कार।
4. दिल्ली में मानव संसाधन मंत्री माननीय श्री प्रकाश जावडेकर के द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार।
5. छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय गौरव  अवार्ड जांजगीर।
6. जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी प्रतियोगिता बिलासपुर में सहभागिता ।
7. स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा रायपुर में माननीय शिक्षा मंत्री श्री प्रेम साय सिंह टेकाम द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान ।
8. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मार्गदर्शक शिक्षिका का पुरस्कार।
9. शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ दुर्ग के द्वारा महिला रत्न सम्मान ।
10. राष्ट्रीय स्तर पर संचालित चॉकलिट पर विभिन्न कोर्स के प्रमाण पत्र
11. छत्तीसगढ़ राज्य के चर्चा पत्र में मेरे लेख को स्थान।
12. राज्य स्तरीय e-किलोल पत्रिका में मेरे नवाचार को स्थान।






















1 comment: