-->

WELCOME

शिक्षा मधुबन(विद्यालय) में माली(शिक्षक) नन्हें पौधे(विद्यार्थी) को खाद-पानी(शिक्षा) दे कर एक सुगंधित,मनमोहक और फलदार वृक्ष(काबिल इंसान) बनाता है।

नवाचारी ग्रुप

        

Breaking News

Random Post

शाला अनुदान राशि का उपयोग के लिए प्राथमिकता बच्चों को सीखने से संबंधित माहौल बनाने हेतु

 प्रशासनिक प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति आदेश 

        समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्य योजना एवं बचत 2021-22 में राज्य के 43620 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शासकीय शालाओं हेतु शाला अनुदान की राशि रु. 11092.60 लाख की स्वीकृति प्राप्त है।  

        शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत निम्नलिखित राशि संबंधित विद्यालय को जारी किए जाने की प्रशासकीय एवं वित्तीय  स्वीकृति प्रदान की गई हैं। 

         उक्त राशि समग्र शिक्षा के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के अनावर्ती मद में कंपोजिट ग्रांट मद से विकलनीय होगी, प्रशासकीय स्वीकृति में उल्लेखित राशि का व्यय जिला स्तर/विकासखण्ड स्तर एवं अन्य संस्थाओं हेतु निर्धारित आहरण सीमा के अंतर्गत PFMS के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करें।  यह राशि एक सप्ताह में क्रियान्वयन एजेंसी (Implementation Agency) को  प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें।  

वार्षिक अनुदान राशि का उपयोग हेतु दिशा निर्देश

  1. अनुदान राशि का उपयोग किए जाने के पूर्व शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जाए एवं बैठक में समिति के सदस्यों को प्राप्त राशि की जानकारी दी जाए। राशि व्यय किए जाने हेतु शाला प्रबंधन समिति के चर्चा कर अनुमोदन प्राप्त किया जाए।  इसके पश्चात उक्त राशि की आवश्यकता अनुसार एवं प्राथमिकता तय करते हुए व्यय किया जाए।  
  2. छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम का पालन करते हुए क्रय की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।  
  3. सामग्री क्रय उपरांत देयक भुगतान  के पूर्व समिति से सामग्री का अवलोकन कराकर एवं अनुमोदन प्राप्त कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।  भंडार क्रय नियम का पालन किया जाए।  
  4. प्रदायित अनुदान राशि का उपयोग स्टेशनरी एवं अन्य कार्यालयीन  उपयोग की सामग्री हेतु व्यय की जाए।  
  5. क्रय की गई सामग्री की प्रविष्टि भंडार पंजी में अनिवार्य किया जाए।  
  6. शाला के सूचना पटल/ अहाता  में प्राप्त अनुदान राशि एवं व्यय का उल्लेख किया जाए एवं ग्राम सभा में सामाजिक अंकेक्षण कराया जाए।  
  7. प्रदायित अनुदान  राशि में से 10% राशि का उपयोग स्वच्छता एक्शन प्लान (स्वच्छता क्रियान्वयन योजना) हेतु व्यय किया जाना है।  इस मद की  राशि का उपयोग हेतु शाला प्रबंधन समिति से अनुमोदन उपरांत व्यय  किया जाए।जैसे- शौचालय की स्वच्छता हेतु, रनिंग वाटर की उपलब्धता,फ़िनाइल,मग, बाल्टी,हाथ धुलाई हेतु  साबुन इत्यादि की व्यवस्था।  
  8. शाला  अनुदान राशि के उपयोग के लिए प्राथमिकता बच्चों को सीखने से संबंधित माहौल बनाने हेतु की जाए।  

शाला  अनुदान राशि के उपयोग 

            इस दिशा में आप निम्नलिखित बिंदुओं में कार्य कर सकते हैं-- 

  1. शाला  का रंग रोगन कर आकर्षण बनाना।  
  2. शाला  में प्रिंट रिच वातावरण एवं आसपास से सीखने का माहौल बनाना।  
  3. बच्चों के लिए लर्निंग कॉर्नर तैयार करना।  
  4. प्रत्येक बच्चों की उपलब्धि के रिकॉर्ड रखने पोर्टफोलियो संधारण।  
  5. बच्चों को सीखने में सहायता करने विभिन्न सहायक  शिक्षण  सामग्री एवं ऑडियो वीडियो सामग्री।  
  6. बच्चों को अभ्यास के लिए कोरे कागज जिसे प्रत्येक बच्चे के नाम से पोर्टफोलियो बनाकर संधारित की रखा जाए ताकि वैकल्पिक केंद्रों में बच्चों के नियमित पढ़ाई की स्थिति से अवगत हुआ जा सके।  
  7. बच्चों के लिए कार्यपत्रक/वर्कशीट/अभ्यास कार्य की प्रतियां निकालकर साझा करना।  
  8. बच्चों से विभिन्न रचनात्मक कार्यों के लिए कलर पेंसिल,क्रेयान,ड्राइंगशीट,रबड़, पेंसिल,स्लेट आदि। 
  9. शाला  में सुरक्षा संबंधी संसाधन भी आवश्यक रूप से रखे जाने चाहिए।  भवन में क्रेक, बिजली से खुले तार, पानी की टंकी की सफाई के साथ-साथ सुरक्षा ऑडिट कराते हुए, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए।  
  10. शाला  अनुदान की राशि को सही तरीके से शाला  विकास में व्यय  करने हेतु दीर्घावधि की कार्य योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से कार्य को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। 


शासकीय आदेश की प्रति 

         पीडीएफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए              Click Here

No comments:

Post a Comment