-->

WELCOME

शिक्षा मधुबन(विद्यालय) में माली(शिक्षक) नन्हें पौधे(विद्यार्थी) को खाद-पानी(शिक्षा) दे कर एक सुगंधित,मनमोहक और फलदार वृक्ष(काबिल इंसान) बनाता है।

नवाचारी ग्रुप

        

Breaking News

Random Post

GSM TEACHER - बाल भूमि समाचार पत्रिका और बाल कामिक्स के द्वारा बच्चों का मानसिक विकास करने वाले ASHOK RATHIYA

1  संस्था स्तर पर शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन हेतु किये गए नवाचार

बच्चों को आकर्षित करने व नई तकनीक के साथ पढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षक अशोक राठिया जी के द्वारा स्वयं के व्यय से शाला में  डिजिटल स्मार्ट क्लास की स्थापना किया गया है । ऑडियो,वीडियो आधारित शिक्षण से बच्चों की सीखने की क्षमता में वृद्धि हुआ है, कक्षा में उपस्थिति व ठहराव में बढ़ोतरी हुवा। सभी बच्चों में गतिविधि आधारित खेल खेल में सीखने की परंपरा का आरम्भ हुआ। गग

2 विद्यालय के भौतिक विकास के लिए शिक्षक द्वारा किए गए प्रयास का विवरण

शिक्षक श्री अशोक कुमार राठिया जी द्वारा अपने विद्यालय में स्वयं के व्यय से एल ई डी टीवी, लेपटॉप, लगाकर शिक्षण कार्य को आकर्षक बनाने हेतु डिजिटल स्मार्ट क्लास का निर्माण किया गया है।शाला के सभी शिक्षक श्री विजयराम तांडे प्राधान पाठक,श्रीमती श्यामाकांति काश्यप एवं श्री अशोक कुमार राठिया के द्वारा मिलकर आपस मे राशि एकत्र कर सभी कक्षा में कार्पेट लगवाया गया है। कक्षा के सभी दिवालों पर शिक्षाप्रद पेंटिंग करवाया गया,हाथ धोने हेतु हैंडवाश कार्नर बनवाया गया , बाल उद्यान बनवाया गया जिससे शाला आकर्षक व सुंदर बन गया है।


3 संस्था में सक्रिय सामुदायिक सहभागिता के लिये किये गए प्रयास एवं संस्था का उन्नयन

   समुदाय को शाला से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किया जाता रहा है, लगभग 70 से 80 प्रतिशत समुदाय को शाला परिवार से जोड़ने में सफलता प्राप्त हुआ है। समुदाय की सहभागिता बढ़ाने के लिए बालक पालक ,खेल उत्सव,बच्चों का शाला स्तर पर जन्मोत्सव मनान जिसमें पलकों को आमंत्रित करना, ज्यादा उपस्थिति पुरस्कार, साफ सफाई पुरस्कार्ब, सुलेख पुरस्कार आदि कार्यक्रमों के माध्यम से सहभागिता बढ़ाने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

       समुदाय के सहयोग से शाला प्रांगण में लकड़ी,बांस आदि की सहायता से अहाता  का निर्माड़, पंखा, घड़ी, बच्चों के लिये पेन ,कॉपी ,पेंसिल, मुस्कान पुस्तकालय हेतु पुस्तकें आदि की व्यवस्था किया जाता है।

4 विद्यालय ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान एवं सकारात्मक प्रभाव

       विद्यालय ग्राम स्तर पर जनजागरूकता हेतु विभिन्न अभियान पूरे वर्ष भर चलाया जाता है, जैसे नशामुक्ति अभियान,स्कूल चलो अभियान,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान आदि। स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

      गांव में इस अभियान का प्रभाव बहुत अच्छा पड़ रहा है , शाला में लड़कियों की उपस्थिति में वृद्धि हुवा है, मातायें शाला परिवार से जुड़ने लगी हैं, स्कूल आती हैं और बच्चों को पढ़ाती भी हैं, विभिन्न गतिविधियों में भाग लेती हैं।

 

5 विद्यालय को आकर्षक ,व हरा भरा ,स्वच्छ सुंदर वातावरण निर्माण हेतु प्रयास

मिनी बल उद्यान का निर्माण,वृक्ष मित्र कार्ड बनाना, शाला भवन का रंग रोगन, वॉल पेंटिंग, प्रिंटरिच वातावरण, एवम  बाल उद्यान में लगे हुए पौधों के रख रखाव हेतु बच्चों को दायित्व दिया जाता है, ताकि बालउद्यान पूरे वर्ष भर हरा भरा बना रहे।

 

6 शिक्षण को अधिक रोचक ,व प्रभावशाली बनाने हेतु शिक्षक द्वारा प्रयास

       कक्षा अध्यापन के दौरान सभी शिक्षकों के द्वारा नियमित रूप से सहायक शिक्षण सामग्री , कम्प्यूटर, डिजिटल स्मार्ट क्लास का प्रयोग किया जाता है। डिजिटल स्मार्ट क्लास के माध्यम से कठिन विषयों को भी सरलता से बच्चों को समझाया जाता है।

7 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों व शिक्षको की भागीदारी

                  जिला स्तर पर आयोजित शिक्षा मड़ई2019 में जिला स्तर में चलित मॉडल(विज्ञान प्रदर्शनी) में कक्षा 5 वीं के छात्र सन्तोष यादव एवं मनीष यादव को जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ ,इस उपलब्धि हेतु श्री अशोक कुमार राठिया शिक्षक के द्वारा विशेष प्रयास एवं बच्चों को इस प्रतियोगिता हेतु तैयार किया गया।


8 अकादमिक,साहित्यिक, सांस्कृतिक,अथवा पाठ्येत्तर क्रिया कलापों में विशेष उपलब्धियाँ          

 शिक्षक श्री अशोक कुमार राठिया जी के द्वारा स्वयं के व्यय से प्रतिवर्ष कक्षा पहली के बच्चों को टाई, बेल्ट प्रदान किया जाता है। बच्चों को नई तकनीक से जोड़कर पढ़ाने हेतु शाला में एल ई डी टी वी व कम्प्यूटर की व्यवस्था किया गया है।


9  प्रति माह शाला स्तर बाल कोमिक्स एवं बाल भूमि समाचार पत्रिका का प्रकाशन

बच्चों में साहित्यिक विकास हेतु प्रतिमाह कक्षा 3 री से 5 वीं के छात्र छात्राओं द्वारा बॉलकोमिक्स मासिक एवं बलभूमि समाचार पत्र सप्ताहिक का प्रकाशन किया जाता है। बॉलकोमिक्स में बच्चे अपने मन से चित्र, कहानी कविता आदि बनाते हैं।

 

10 नवाचारी गतिविधियाँ

शिक्षण कार्य को रोचक बनाने हेतु शिक्षकों द्वारा विभिन्न टी एल एम का निर्माण किया गया है। नवाचार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर The Teacher app में स्कूल की कहानी प्रकाशित किया जा चुका है एवं स्कूल के बालकॉमिक्स को राज्य  स्तर पर प्रकाशित मासिक पत्रिका किलोल में जगह मिल चुका है।

11 पुरुस्कार एवं सम्मान

         शिक्षक श्री अशोक कुमार राठिया जी के द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता सुधार हेतु योजनाबद्ध तरीके से शाला स्तर पर प्रयास किया जा रहा है जिससे विद्यालय का शैक्षणिक स्तर में काफी सुधार हुआ है

     इनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आप को शासकीय स्तर पर एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त है

राज्य स्तरीय अक्षय अलंकरण सम्मान 2018

जिला स्तरीय शिक्षा दूत पुरस्कार 2018

शिक्षा गौरव सम्मान 2018

नेशनल टीचर प्राइस फॉर इन्नोवेशन 2018

जिला स्तरीय गुरु जन सम्मान 2019

समाज गौरव सम्मान 2018

गुरुवर सम्मान 1920

उत्कृष्ट कार्य क्षमता सम्मान 2019

छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड 2019

नवाचारी शिक्षा सम्मान( संकुल स्तर) 2019

नवोदय क्रांति नेशनल अवार्ड 2019

No comments:

Post a Comment