पद - सहायक शिक्षक
PTD में तकनीकी सहयोग Education World with Sanjay
इस विशाल व्यवस्था के संचालन में कई लोगों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सक्रीय भूमिका है। बिलासपुर जिला के कोटा ब्लाक के शिक्षक संजय रजक जिसने ना केवल शिक्षकों तक बल्कि बच्चों तक cgschool.in की पहुंच बनाने और प्रशासन के महत्वपूर्ण योजना "पढ़ाई तुंहर दुआर" को एक आन्दोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Youtube चैनल Education World with Sanjay
शिक्षक व बच्चों के तकनीकी सहयोग हेतु video बनाते हुए
इस वैश्विक महामारी कोविड -19 कोरोना की विकट परिस्थिति में भी बच्चों की पढ़ाई को ध्यान रखना वास्तव में एक बहुत बड़ी चुनौती रही है। cgschool.in पोर्टल जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है, जिसका लाभ प्रदेश के सभी बच्चे प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन शिक्षा के ऑनलाइन गतिविधियों और एप्प के माध्यम से पढ़ाई को बच्चों तक पहुँच बनाने के उद्देश्य से अपनी रुचि से निजी यू ट्यूब चैनल के माध्यम से आवश्यक जानकारी के साथ वीडियो तैयार कर अपलोड करना, राज्य भर के अलग-अलग स्थानों से शिक्षकों द्वारा मोबाइल या कॉमेंट कर पूछे जा रहे प्रश्नों जैसे- पंजीयन, ऑनलाइन क्लास संचालन, विबेक्स एप्प का उपयोग, वर्चुअल क्लास, कन्टेन्ट अपलोड करना, विद्यार्थी सन्देह वर्तमान में पढ़ई तुंहर पारा, cg school
app व
Bultu app जैसे
महत्वपूर्ण
बिन्दुओं पर विषय से सम्बन्धित जानकारी स्टेप बाई स्टेप उपलब्ध कराकर अपना सहयोग दे रहे हैं। ताकि बच्चों तक छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी
योजना
"पढ़ई तुंहर दुआर" की पहुंच बन सके और बच्चे घर पर सुरक्षित
रहते हुए निरन्तर सीखते रहे। संजय
रजक को cgschool.in “ पढ़ाई
तुंहर दुआर “ पोर्टल
पर पर्यावरण विषय के एप्रूवल के तौर पर राज्य द्वारा जिम्मेदारी दी गई थी। जिसका निर्धारित समयावधि में सफलता पूर्वक सैकड़ों अध्ययन सामग्री स्वीकृत कर पोर्टल
तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इसके अतिरिक्त अपने जिले और प्रदेश के अन्य जिलों के शिक्षकों को Webex online class, cgschool पोर्टल के उपयोग पर समयानुसार प्रशिक्षण के अलावा फोन कॉल के माध्यम से या रहे समस्याओं का लगातार समाधान कर सहयोग कर रहे हैं।
छतीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग का अभिनव पहल "पढ़ई तुंहर द्वार"
मिटाई सब शिक्षकों की दुविधा।
















