Post Page Advertisement [Top]

GSM TEACHER - ऑनलाइन कोर्स और क्विज के लिए सर्वाधिक प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले मृदुभाषी सहयोगी शिक्षक DILKESH MADHUKAR

दिलकेश मधुकर

शिक्षक 

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापारा कर्रा

संकुल&नवापारा कर्रा 

विकासखंड&पाली]जिला&कोरबा

               जिला कोरबा मुख्यालय से लगभग 85 किलोमीटर दूर दुर्गम वनांचल पहाड़ी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित विद्यालय में महज दो ही शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालय में दर्ज संख्या 84 हैं। 

महत्वपूर्ण कार्य

शिक्षक की कमी और आधुनिक शिक्षा तकनीक को ध्यान में रखते हुये स्वयं के लैपटाप से अध्यापन।

शून्य निवेश नवाचार आधारित अँग्रेजी गणित और विज्ञान विषय का सहायक सामग्री से शिक्षण। 

कमिशिबाई थियेटर व डिजिटल सामग्री से शिक्षण।

स्वअध्ययन और बौद्धिक विकास के लिए अधिकाधिक ऑनलाइन कोर्स करना।

माता उन्मुखीकरण शिक्षक पालक सम्मेलन मध्यान्ह भोजन समिति स्वच्छता समिति आदि का नियमित आयोजित कर शाला विकास योजना बनाना।

बच्चों की उपस्थिति सुधार के लिए पालक संपर्क करना और लिखित सूचना भेजना।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसमुदाय के सहयोग से लगभग 40 पौधरोपित गमलें लगाना।

संकुल विकासखंड जिला और राज्य के पीएलसी शिक्षकों के साथ जुड़कर विद्यालय को मॉडल स्कूल का रूप देना।

बालपत्रिका किलोल में शिक्षक व बच्चों की रचनाएँ प्रकाशित होना।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग देना।

उपलब्धियां और सम्मान 

      विकासखंड शिक्षक अलंकरण  

वेलफिश अकलतराद्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 

नवोदय क्रांति परिवार भारत द्वारा नेशनल पुरस्कार 

द टीचर एप में सितंबर का सिकंदर 

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल विभाग द्वारा सहभागिता प्रमाणपत्र

राज्य स्तरीय चर्चा पत्र में दो बार स्थान पाना

राज्य स्थापना दिवस पर शिक्षा विभाग में फोटो प्रदर्शित होना

अरविंदो सोसाइटी द्वारा टीचर इनोवेशन अवार्ड

ChalkLit,The Teacher app, Mygov,Neupa आदि से शताधिक प्रमाणपत्र 

 

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]