-->

WELCOME

शिक्षा मधुबन(विद्यालय) में माली(शिक्षक) नन्हें पौधे(विद्यार्थी) को खाद-पानी(शिक्षा) दे कर एक सुगंधित,मनमोहक और फलदार वृक्ष(काबिल इंसान) बनाता है।

नवाचारी ग्रुप

        

Breaking News

Random Post

GSM TEACHER - टेराकोटा क्राफ्ट व सेल्फ डिफेंस की शिक्षा देने वाली शिक्षिका खुशबू दास

 


परिचय

नाम -खुशबूदास 
पद -सहायक शिक्षक एलबी विकासखंड- मनेंद्रगढ़
जिला -कोरिया 
राज्य- छत्तीसगढ़ 
मोबाइल नंबर -9669899188

कठपुतली कला द्वारा अध्यापन


मेरे द्वारा विद्यालय स्तर पर ही बच्चों के पाठ्यक्रम का कठपुतली कला के  माध्यम से अध्यापन कराया जाता है। इससे मुझे और मेरे शिक्षक साथियों को कई फायदे देखने को मिले। जैसे-

1.बच्चों की रुचि बढ़ी।
2. पाठ्यक्रम का जीवंत चित्रण होता है।
3. बच्चों का कलात्मक विकास होता है।
4. बच्चों को इस प्राचीन कलाओं का ज्ञान भी होता रहता है।
5. कठपुतली के पात्र अमुक होकर भी जब अपनी व्यथा किसी माध्यम से प्रस्तुत करते हैं तब बच्चों के मन में अमुक जीवों को समझने व सवेंदनशीलता जैसे गुणों का विकास भी होता है।
6. बच्चों में नैतिक गुणों का विकास होता है।

                                    

            कठपुतली विश्व के प्राचीनतम रंगमंच पर खेला जाने वाले मनोरंजक कार्यक्रम में से एक है कठपुतलियों में विभिन्न प्रकार की गुड्डे गुड़ियों, जोकर आदि पात्रों के रूप में बनाया जाता है इसका नाम कठपुतली इस कारण पड़ा क्योंकि पूर्व में भी लकड़ी अर्थात काष्ठ से बनाया जाता था इसलिए काष्ठ से बनी पुतली का नाम कठपुतली पड़ा  किंतु आज कपड़ों के टुकड़े,रुई आदि का उपयोग किया जाता है। । प्रत्येक वर्ष २१ मार्च को विश्व कठपुतली दिवस भी मनाया जाता है।
 बच्चों के लिए फ्री सेल्फ डिफेंस की क्लास

              
मेरे द्वारा स्थानीय स्तर पर समय निकालकर बच्चों के लिए सेल्फ डिफेंस की क्लास की जाती है । क्योंकि आज के जमाने को देखते हुए यह बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपने बच्चों को आत्म रक्षा करना सिखाएं। तकरीबन हर साल बहुत से बच्चे अपहरण का शिकार होते हैं जिनमें से कई बच्चे मार भी दिए जाते हैं। इसलिये माता-पिता होने के नाते हमें अपने बच्चों को अच्छे व बुरे की पहचान करवानी चाहिए और बच्चों को यह बताना चाहिए कि किस पर विश्वास करना चाहिए और किस पर नहीं। इसलिए आजकल यह बहुत जरूरी हो गया है कि आप बच्चों को सावधान रहने के साथ-साथ उन्हें आत्म रक्षा के कुछ तरीके (Self Defense Tricks for Kids) भी समझाएं।    माता पिता हर वक्त तो अपने बच्चों के साथ नहीं रह सकते इसलिए उन्हें आत्मरक्षा की कुछ ट्रिक्स (Self Defense Tricks for Kids) सिखाना बहुत लाभदायक होता है।












कार्य और उपलब्धियां
1. टेराकोटा क्राफ्ट द्वारा बच्चों को शिक्षा
2. बच्चों के लिए फ्री सेल्फ डिफेंस की क्लास
3. कठपुतली कला द्वारा अध्यापन 
4.संगीत की फ्री क्लास प्रोफेशनल नृत्य ओडिसी की फ्री कक्षा
5. पेपर क्राफ्टिंग की पूर्ण शिक्षा 
6.वीडियो बनाकर बच्चों को शिक्षा देना 
7.ऑनलाइन शिक्षण में जिले का प्रतिनिधित्व करना
8. मोहल्ला क्लास लेना शिक्षकों को प्रशिक्षण देना 
9.नित्य नई नवाचारी गतिविधियां करना
10. वर्तमान में संपर्क फाउंडेशन के जरिए छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करना
11. विद्यालय में स्मार्ट क्लास प्रारंभ करना 
12.100 से अधिक महिला अभिभावकों को विद्यालय तक बुलाकर उनकी काउंसलिंग करना





No comments:

Post a Comment