-->

WELCOME

शिक्षा मधुबन(विद्यालय) में माली(शिक्षक) नन्हें पौधे(विद्यार्थी) को खाद-पानी(शिक्षा) दे कर एक सुगंधित,मनमोहक और फलदार वृक्ष(काबिल इंसान) बनाता है।

नवाचारी ग्रुप

        

Breaking News

Random Post

GSM TEACHEAR- योगेश करंजगावकर खेल खेल में शिक्षा देने बनाई मैजिकल आंसरिंग मशीन

 

 नवाचारी शिक्षक

योगेश करंजगावकर              

गुरु और शिष्य के बीच एक मित्रता और सम्मान का भाव होता है, ऐसे ही एक युवा शिक्षक जो प्यार ,सम्मान और खेल-खेल में बच्चो को शिक्षा दे  रहे है  ,उनके संघर्ष की कहानी उन्ही  की जुबानी |

मैं योगेश करंजगावकर  नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हूँ सन २०१४ में अपनी आयु के ३५ वर्ष पूर्ण होने के कुछ समय पूर्व शा. शिक्षक बनना मेरे जीवन का स्वर्णिम क्षण था, चुकी मैंने कई वर्षो तक अलग अलग आयु वर्ग के बच्चो के साथ काम किया है , इस कारण मैं सहजता से उनसे घुल मिल जाता हूँ | मेरा यही प्रयास रहता है की उनके जीवन की शैक्षणिक ,सामाजिक, सांस्कृतिक, उन्नति में मेरा क्या योगदान हो सकता है | शाला आते साथ बच्चो से अनौपचारिक चर्चा करना , एक ही कमरे में साथ बैठकर भोजन करना ,समय समय पर उनकी मदद करना आदि अनेक कार्यो के कारण उनसे निकटता बढ़ी है |  दो वर्ष पूर्व बच्चो के साथ मिलकर बनाये गए एक खेल को टीचर एप्प द्वारा   पुरे देश में सातवाँ स्थान प्राप्त हुआ , बच्चो के विकास के लिए मेरे द्वारा किये गये कुछ नवाचार इस प्रकार है :-

स्टेशनरी बैंक - प्राय देखा गया है, बच्चे शाला आते समय पेन,पेन्सिल, रबर, क़तर, आदि घर  में भूल जाते है, जिसके कारण शाला में उन्हें लिखने के लिए समस्या का सामना करना पड़ता है | इस हेतु एक स्टेशनरी बैंक बनाया गया जिसमे से बच्चे पेन, पेन्सिल ,रबर कटर, रंगीन पेन्सिल, आदि आवश्यकता पड़ने पर ले सकते है तथा कार्य पूरा होने पर रख  सकते  है |

खिलौना घर - शाला में अर्ध अवकाश के समय बच्चो के मनोरंजन हेतु खिलौना घर बनाया गया है| जिसमे छोटे बच्चो के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल खिलौने आदि रखे  गए है |

स्टार ऑफ़ मंथ - शाला में बच्चो की दैनिक उपस्थिति बढ़ाने के  लिए ये नवाचार प्रारम्भ किया गया है | माह में प्रत्येक कक्षा में सबसे अधिक दिन शाला आने वाले बच्चो का सम्मान किया जाता  है तथा उन्हें पुरस्कार दिया जाता है इस योजना से शाला में बच्चो की  उपस्तिथि बढ़ी  है |

जन्मदिन समारोह - शाला में प्रत्येक बच्चे का जन्मदिन मनाया जाता है |  बच्चो को उपहार भेट कर फोटो खींची जाती है तथा उस फोटो  को बच्चो के अभिभावकों के मोबाइल पर भेजा जाता  है | इस योजना  के माध्यम से बच्चो के परिवार का शाला  से अपनापन का भाव बढ़ा  है |

 सामुदायिक सहभागिता - शाला में आने वाले छात्र छात्राओं की पढ़ने लिखने से सम्बन्धी समस्याओ को दूर करने  के लिए सामाजिक संस्थाओ एवं दान दाताओ से संपर्क कर बच्चो  के लिए पेन, पेन्सिल ,रबर कटर, रंगीन पेन्सिल टाई, बेल्ट , स्वेटर , परिचय पत्र आदि  की पूर्ति    की  गई |

 स्मार्ट क्लास -शाला में स्वयं के व्यय से लेपटॉप की सहायता से स्मार्ट क्लास चलाई जा रही है जिसमे बच्चो को गणित, पर्यावरण आदि विषयो को रोचक तरीके से बताया जाता है |

टी.एल.एम. - शाला के बच्चो के लिए विभिन्न विषयो के पाठ को सरलतम रूप से समझाने के लिए टी. एल. एम. पोस्टर आदि का निर्माण किया गया है जिसका समय समय पर उपयोग किया जाता है |

विभिन्न ऑन लाइन कोर्स में सहभागिता - शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा चलाये जा रहे ऑन लाइन कोर्स से सवयं को अपडेट रखता हु |  टीचर एप, चेकलिट्, माय gov डॉट इन, आदि के माध्यम से लगभग २०० प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके है |  

विभिन्न स्तरों पर प्राप्त प्रशस्ति पत्र

टीचर ऍप द्वारा "इनोवेटिव टीचर अवार्ड २०१८"

समग्र ब्राम्हण समाज द्वारा "विप्र कुल गौरव सम्मान"

महाराष्ट्र मंडल द्वारा "प्रतिभा सम्मान "

बी टी आई बिलासपुर द्वारा " बी टी आई रत्न"

संस्कार भारती  द्वारा "शिक्षक सम्मान" 

उपरोक्त सभी नवाचारों  का मुख्य उद्देश्य बच्चो की पढाई के प्रतिरूचि पैदा करना तथा उनका सर्वांगीण विकास करना है |

भवदीय

योगेश करंजगावकर                                     YOGESH KARANJGAONKAR

सहायक शिक्षक ( नगरीय निकाय )

नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी

मोबाइल नंबर - 9691213231

 


 


 

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  

No comments:

Post a Comment