-->

WELCOME

शिक्षा मधुबन(विद्यालय) में माली(शिक्षक) नन्हें पौधे(विद्यार्थी) को खाद-पानी(शिक्षा) दे कर एक सुगंधित,मनमोहक और फलदार वृक्ष(काबिल इंसान) बनाता है।

नवाचारी ग्रुप

        

Breaking News

Random Post

GSM TEACHER - TULESHWAR SEN, विकलांग होकर भी हार नहीं मानने वाले "शिक्षा श्री",छत्तीसगढ़ गौरव अलंकरण से सम्मानित शिक्षक की संघर्ष की कहानी

 


शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन आज कोई पहचान की मोहताज नहीं हैं

     प्रारम्भिक शिक्षा पहली से दसवीं तक अपने गांव के स्कूल सलोनी घुमका जिला राजनांदगांव में सम्पन्न हुआ।

    11-12 घुमका स्कूल में किया।

   उसके बाद डी एड जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ में सम्पन्न हुआ।

     उसके बाद नौकरी की तलाश में भटकता रहा।परन्तु नौकरी कहीं मिलती नजर नहीं आ रहा था।



    तुलेश्वर कुमार सेन बचपन से मेहनती व मेधावी छात्र रहा ।

    ग़रीबी के कारण पढ़ाई बीच में बंद हो रहा था ।तब गायत्री परिवार,शिक्षक,जनप्रतिनिधियों की सहयोग से आगे बढ़ पाया।

   अपनी पढ़ाई के लिए स्वयं मेहनत किए

   मंदिर का पुजारी,हजामत बनाना,सब्जी बेचने का काम करना, फोटो ग्राफी  बहुत सारे छोटे मोटे काम किए। 

   नौकरी नहीं लग रहा है करके बैंक से लोन लेकर  दुकान खोले।परंतु किस्मत को कुछ और मंजूर था ।दुकान का ताला तोड़कर पूरा सामान चोरी हो गया।

      फिर नौकरी की तलाश किए।

   2006 में छुई खदान ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम बसंतपुर नवीन प्राथमिक शाला में नियुक्ति हुई।पहली बार जाकर स्कूल खोला गया।

जहां पर आजादी के लगभग 60 साल बाद गांव में तीन बोरिंग के आलावा कुछ नहीं था। पूरे आदिवासी समाज के लोगों की बस्ती थी।

     न स्कूल,न आगनवाड़ी,न बस,न रोड,न मोबाइल,न ही कोई सुविधा।

    वहां पर अपने काम की शुरुवात किया।

घर में रहना , घर में पढ़ना सारा समय बच्चो वी आदिवासियों के लिए समर्पण कर दिया।

    तीन साल में उस गांव की अलग पहचान बना दिया।

     सुबह शाम पालक संपर्क,बच्चो को अपने साथ नहलाना,तैयार करना,उनके दातुन,ब्रस,उनके कपड़े ,साफ सफाई ,उनके लिए काफी पुस्तक व अन्य सुविधा जुटाना,गांव की साफ सफाई, स्वच्छता अभियान, बाल संस्कार शाला,योगा क्लास,नशामुक्ति अभियान,प्रतिदिन गांव में प्रभात फेरी,प्रत्येक गुरुवार को दीपयज्ञ बच्चो का जन्म दिन मनाना ,  विद्या आरम्भ संस्कार ,सामूहिक गणेश ,सरस्वती उत्सव,रामायण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रम बाल वाटिका,किसलय ,फर माईशी में नाम शामिल करवाना।बच्चो के साथ हर पल उनके व उनके गांव की  विकास की बात बताना ।अपने साथ समय  समय अपने गांव व अन्य स्थानों पर शैक्षिक भ्रमण करना ।शिक्षा ,साहित्य के प्रति  जन जागरूकता के लिए काम करने की कोशिश करना।महिला व बालिका शिक्षा पर काम करना।प्रतिदिन पालक संपर्क सुबह शाम करना ।

    मेरे साथ में शिक्षक श्री कौशलेश कवर भी था ।मै प्रभारी था।

  मेरे द्वारा शिक्षा दिए कुछ बच्चे आज कालेज में पढ़ाई कर रहे है

    अगस्त 2006 से अक्टूबर 2009 तक कार्य किया।

      उसके बाद 2009 से प्राथमिक शाला पैलीमेटा आया ।

यहां भी बाल संस्कार शाला,नशा मुक्ति अभियान,पालक संपर्क,गणेश ,सरस्वती उत्सव,एक कुंडिया यज्ञ के पांच कुंडिया यज्ञ,विद्या आरम्भ संस्कार प्रति शनिवार योग की कक्षा ,प्रति शनिवार विभिन्न प्रतियोगिता, हस्त कला,बौद्धिक,नैतिक,जीवन जीने की कला ,प्रत्येक  वर्ष शैक्षिक भ्रमण , हाई स्कूल ,मिडिल स्कूल  में जाने का मौका मिला ।अपनी संस्कृति,अपनी भाषा,परम्परा अपने देश की भूत ,वर्तमान  भविष्य के बारे में बच्चो को शिक्षा देना ।प्रति दिन दो घंटे पालक संपर्क करना।आसपास के ग्रामणों व पलको से साप्ताहिक मेल मिलाप करना,बालिका शिक्षा,प्रतिभावान बच्चो का फीस जमा करना आदि कार्यक्रम करना ।कुशल मंच संचालक,आसपास की समस्याओं से अधिकारी व जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने की कोशिश करना हमेशा से जनहित की मुद्दा उठाया जाना इनकी पहचान है।

   स्वालंबन की शिक्षा व प्रशिक्षण की व्यवस्था बनाना ,युवा शिविर का आयोजन करना ।साधना,शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वालंबन,पर्यावरण,नारी जागरण व्यसन मुक्ति एवम् कुरीति उन्मूलन अभियान चलाया जाना ।चल चित्र कार्यालय दुर्ग में डाक्यूमेंट्री फिल्म में मीडिया प्रभारी है।आकाशवाणी रायपुर से दो बार प्रसारण हो चुका ।प्रिंट मीडिया में व इलेक्ट्रानिक मीडिया में संपर्क रखते हैं।मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

   इन कार्यों के लिए बहुत सारे सम्मान भी मिल चुका है।

विकलांग होकर भी हर नहीं मानता है।

 1.स्कूल लाइफ में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमाण पत्र

2. भारतीय संविधान पर प्रतियोगिता संकुल,ब्लाक,जिला स्तर पर सहभगिता

3.नेत्र दान महादान निबंध प्रतियोगिता प्रथम

4. हास्टल अध्यक्ष डाइट खैरागढ़ 2004

डीएड संघ जिला उपाध्यक्ष 2005

5.2005-2006 नी:शुल्क शिक्षा दान अपने गांव के स्कूल में

6.गायत्री प्रज्ञा पीठ सलोनी में तीन वर्ष पुजारी 1999-2003 तक

7.05-08-2006 शिक्षा विभाग में न्युक्ति

8.वनांचल बकर कट्टा में आदिवासियों के बीच सेवा तीन वर्ष तक उनके विकास कार्य के लिए स्कूल विहीन क्षेत्र में काम प्रारंभ किया।

9.दो बार आकाशवाणी रायपुर में प्रसारण युव वाणी कार्यक्रम हिंदी व छत्तीसगढ़ी में

10.संस्कृत भाषा दस दिवसीय कार्यशाला रायपुर 

11जय छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ पिपरिया चर डोंगरी जिला कबीरधाम 20-11-2011

12आकांक्षा रेडियो लिस्नर्स संस्था धरसिंवा चरोदा रायपुर छ ग 02-10-2012,02-10-2013

13.प्रांतीय युवा चेतना शिविर 20-21 नवम्बर 2012 बिलासपुर डॉ श्री प्रणव पंड्या जी

14. परी व्राजाक प्रशिक्षण1 सितम्बर 2012से 29सितम्बर 2012

15.व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर 2010,2013,2015

16.दो दिवसीय रामायण बघेरा 19-20 जनवरी 2013

16. संस्कार धानी रेडियो श्रोता संघ राजनांदगांव 27-01-2013

विकास खंड स्तरीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण मंच संचालक 2013

17.2015मंच संचालक ज्य मा शीतला सेवा समिति चरोदा भिलाई

18. विचार क्रांति चल चित्र कार्यालय दुर्ग 2015

19.शिक्षा श्री सम्मान 2016 विकास खंड स्तरीय छुई खदान,

सर्व सेन समाज पाटन दुर्ग 17-05-2016 सामाजिक समरसता एवम् नशामुक्ति अभियान।

20. प्रतिभाशाली दिव्यांग सम्मान समारोह 20-08-2017 जन समर्पण महिला फाउंडेशन दुर्ग, डोगरगढ़ 2017 में शिक्षक सम्मान

21.सेन समाज सेवा समिति भिलाई दुर्ग द्वारा समाज गौरव सम्मान लगातार तीन बार

1.प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सेन सभा छत्तीसगढ़ युवा विंग ,जिला संयोजक एवं नशामुक्ति प्रचारक2018 में

2.युग निर्माण के लिए ज्ञान यज्ञ की मशाल 2019

3. छत्तीसगढ़ गौरव आवर्ड 2019 के लिए

4. छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज एवम् छत्तीसगढ़ नाई विकास संस्था रायपुर 2019

22. अग्रदूत सम्मान 20-10-2018 गायत्री परिवार राजिम जिला गरियाबंद

23.सबसे ज्यादा सम्मान 2019 में मिला

1. प्रांतीय सृजन सेनानी सम्मान समारोह रायपुर 03-03-2019

2.ELT@I 28-04-2019 सम्मान खैरागढ़

3.एक दिवसीय शैक्षिक व अभिप्रेक कार्यशाला नवोदय क्रांति परिवार छत्तीसगढ़ 04-06-2019

4.भोरम देव साहित्य सृजन मंच कबीरधाम सम्मान समारोह एवम् राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन23-06-2019

5. छत्तीसगढ़ गौरव आवार्ड 2019 सौजन्य वेल विशर फाउंडेशन सामाजिक संस्था अकलतरा श्री ताम्रध्वज साहू मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा।

24. गायत्री प्रज्ञा पीठ रजत जयंती वर्ष प्राणवान कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवम् विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस12-01-2020 ठेल का डिह

और भी हैं

25.जिला मोटीवेटर नवोदय क्रांति परिवार

 मंच संचालक रामायण,जस,सांस्कृतिक कार्यक्रम,युवा शिविर का आयोजन,रेडियो आकाशवाणी सुनना,पत्र लिखना, दो बार प्रसारण आकाशवाणी में,नशामुक्ति प्रचारक,फ्लेक्स,आडियो,वीडियो,प्रोजेक्टर सेट द्वारा,स्कूल में बालसभा ,बाल संस्कार शाला,नवाचारी शिक्षक,गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कार्यकर्ता,सप्त आंदोलन रचनात्मक कार्यों में शामिल,कभी कभी कविता ,आलेख लिखना,पत्रकारिता में रुचि आसपास के होने वाले घटना क्रम का प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया समाचार बनाना, शासन प्रशासन को जनता की समस्या से रूबरू करना,डाक्यूमेंट्री फिल्म में सहयोगी

गायत्री परिवार द्वारा कर्मकांड प्रशिक्षण प्राप्त आदि

तन समर्पित,मन समर्पित,धन समर्पित।

नशा मुक्ति के लिए मेरा जीवन समर्पित।। 




















No comments:

Post a Comment