-->

WELCOME

शिक्षा मधुबन(विद्यालय) में माली(शिक्षक) नन्हें पौधे(विद्यार्थी) को खाद-पानी(शिक्षा) दे कर एक सुगंधित,मनमोहक और फलदार वृक्ष(काबिल इंसान) बनाता है।

नवाचारी ग्रुप

        

Breaking News

Random Post

GSM TECHER - नवाचार मॉडल और चार्ट से शिक्षण के लिए जिला स्तर ,राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक CHANDRA KUMAR JAIN


 नाम-चंद्र कुमार जैन  पद-प्रधान अध्यापक कार्यरत संस्था -शासकीय सरदार पटेल विद्यालय दमोह   मध्य प्रदेश   किए गए नवाचार - मेरे द्वारा विगत 10 वर्षों से गणित विषय मे प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के बच्चों को ध्यान में रखकर नवाचार किये जा रहे है।  मेरे द्वारा लगभग सौ  मॉडल और   चार्ट का निर्माण किया गया है 

जिनकी सहायता से प्रत्येक बच्चों को बहुत ही सहज एवं सरल तरीके से पढ़ाया जाता है बच्चे इसमें रूचि लेकर बहुत ही सहज और सरल तरीके से गणित का ज्ञान अर्जित कर रहे है। मैंने प्रत्येक अध्याय को ध्यान में रखते हुए चार्ट एवं मॉडल तैयार किये है।  इनके द्वारा ही बच्चों को अध्ययन कराया जाता है। अंकगणितीय ज्ञान के अंतर्गत जोड़ ,घटाना, गुणा ,भाग, परिमेय संख्या छोटा है, बड़ा है, सम संख्या, विषम संख्याएं आदि की जानकारी के लिए  चकरी एवं अन्य मॉडलों के द्वारा बच्चों को सिखाया जाता है । 

जयमितीय आकृतियों के लिए विभिन्न जियोबोर्ड आदि का निर्माण कर कोण, त्रिभुज ,चतुर्भुज ,पंचभुज आदि  आकृतियों का ज्ञान एवं विभिन्न मॉडलों के द्वारा त्रिविमीय आकृतियों का ज्ञान जैसे बेलन ,शंकु ,घन घनाभ आदि के लिए मॉडल तैयार किए गए हैं। जिनके द्वारा बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़कर पढ़ाया जा रहा है 

तथा बच्चे रुचि  के साथ पढ़ रहे हैं।   मेरे इन चार्ट या माडलों का समय-समय पर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पर भी उनका प्रजेंटेशन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक छात्र एवं विद्यार्थी इसका लाभ ले रहे है । खेल खेल में नवाचार को रूप में यह कार्य किया जा रहा है इसे बच्चे दिशा का ज्ञान प्राप्त कर रहे  है।                                                                       

इन नवाचारों के लिए मुझे जिला स्तर ,राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार प्राप्त हुये है।










1 comment: