-->

WELCOME

शिक्षा मधुबन(विद्यालय) में माली(शिक्षक) नन्हें पौधे(विद्यार्थी) को खाद-पानी(शिक्षा) दे कर एक सुगंधित,मनमोहक और फलदार वृक्ष(काबिल इंसान) बनाता है।

नवाचारी ग्रुप

        

Breaking News

Random Post

विद्यालय को स्वीकृत शाला सुरक्षा मद की राशि का उपयोग किस प्रकार करें?

शाला सुरक्षा मद से की जाने वाली योग्य सुझावात्मक गतिविधियां 

            राज्य में इस वर्ष शाला सुरक्षा मद  में स्वीकृत बजट से रु. 1000 प्रत्येक शाला को जारी किया जा रहा है।  इस राशि से प्रत्येक शाला में निम्नानुसार सुझावात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है-

कोरोना से जागरूकता हेतु पोस्टर, स्लोगन एवं अन्य सामग्री निर्माण प्रतियोगिताएं 

            माह  में किसी एक दिन का निर्धारण कर समुदाय के सदस्यों को आमंत्रित कर शाला में कोरोना से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार  सामग्री तैयार करने हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन करें।  इस प्रतियोगिता में पोस्टर निर्माण, नारे, स्लोगन, गीत-कविताएं संकलित करवाएं।  उपस्थित सदस्यों को थीम के बारे में जानकारी देकर अपने मन से  अकेले अथवा समूह में बैठकर सामग्री निर्माण  का अवसर दें।  यथासंभव सामग्री को स्थानीय  इनपुट देते हुए स्थानीय भाषा में तैयार करवाएं ताकि जनमानस को जल्दी और आसानी से समझ में आ जाए।  प्रतिभागियों को चार्ट एवं A-4 आकार  के कागज देकर उसमें सामग्री  निर्माण करवाएं।  इस प्रकार तैयार सामग्री को जागरूकता हेतु किसी उचित स्थान में प्रदर्शन हेतु लगवाएं ताकि समुदाय के सदस्य इन्हें देखकर कोरोना  के प्रति जागरूक हो सके।  

कोरोना जागरूकता  संबंधी सामग्री का शाला परिसर में प्रदर्शन 

            गतिविधि एक के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में से ऐसे सामग्री जो समुदाय द्वारा पसंद की गई हो उनका चयन कर उसमें और चर्चा आदि के माध्यम से सुधार आवश्यक हो तो करते हुए उसको शाला परिसर या आसपास की प्रमुख दीवारों पर जन समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से दीवार पर पेंटिंग करवाते हुए प्रदर्शित करवाएं। कोशिश करें कि यह सामग्री स्थानीय भाषा में स्थानीय कलाकारों के सहयोग से तैयार करवाई जाए। 

स्वच्छता को व्यवहार में अपनाना 

            सभी शालाओं में बच्चों, शिक्षकों एवं समुदाय के मध्य स्वच्छता एवं स्वच्छ आदतों पर बातचीत होनी चाहिए।  सभी को किस प्रकार से प्रतिदिन स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनकर, नाखून आदि काटकर, मास्क लगाकर स्कूल आना चाहिए।  प्रतिदिन मास्क को धोकर सुखाकर पहनना चाहिए। अपने आसपास गंदगी नहीं होने देना एवं कचरे का निपटारा कैसे किया जाना चाहिए, उपयोग किए हुए पानी की निकासी एवं उसका किस प्रकार से पौधों के विकास के लिए उपयोग हो सकता है, पर न केवल चर्चा बल्कि व्यावहारिक रूप से करके देखने का अवसर देना चाहिए। 

कोरोना से सुरक्षित व्यवहार हेतु शपथ ग्रहण 

            कोरोना से सुरक्षित व्यवहार  हेतु समुदाय एवं सभी विद्यार्थी मिलकर एक साथ इस संबंध में तैयार एवं पत्र के साथ संलग्न शपथ लेते हुए उसे व्यवहार में अपनाएं।  

विद्यार्थियों को सुरक्षित शाला में बाहर निकलने के अभ्यास हेतु मॉक-ड्रिल 

            आपदा प्रबंधन संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को समय समय पर शाला में संकट की स्थिति में तत्काल बाहर निकलने का अभ्यास करवाए जाने के निर्देश है।  ऐसा बार-बार कुछ अंतराल से करने से शाला परिसर खाली करने के समय में निरंतर कमी आती है और बच्चे किसी खतरे को भांपते हुए तत्काल परिसर खाली कर सकते हैं।  विद्यार्थियों द्वारा मॉक ड्रिल के आयोजन के संबंध में कुछ वीडियो आदि का अवलोकन करते हुए इसके लिए एक व्यवस्थित योजना बनाकर प्रत्येक 3 माह में छुट्टी होते समय मॉक ड्रिल का अभ्यास करवाएं।  

शाला आपदा प्रबंधन समिति का गठन एवं उनके माध्यम से शालाओं का सुरक्षा ऑडिट 

            प्रत्येक शाला में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने हेतु एक शाला आपदा प्रबंधन समिति का गठन कर उनके माध्यम से समय-समय पर शाला की सुरक्षा ऑडिट करवाया जाना आवश्यक होता है।प्रत्येक शाला अपने लिए एक आपदा प्रबंधन समिति का गठन कर समय-समय पर सुरक्षा और ऑडिट  करवाए जाने की व्यवस्था कर लेवें। 

शासकीय आदेश की प्रति 

डाउनलोड करने के लिए      Click Here


 

No comments:

Post a Comment