एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर्गत छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्य द्वारा साझा कार्यक्रम
भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय,नई दिल्ली द्वारा समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2021-22 में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" हेतु राज्य के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों हेतु राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियां सूची
विद्यार्थियों को साझा राज्य (गुजरात) की वर्णमाला गीत, कहावतों के संबंध में एक 100 वाक्यों में अपनी अभिव्यक्ति देना।
विद्यार्थियों को साझा राज्य (गुजरात) की कला एवं संस्कृति से संबंधित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करना।
साझा राज्य (गुजरात) की संस्कृति, इतिहास, परंपरा पर आधारित नाटक, लोक रंगमंच, रोलप्ले आदि का मंचन।
छत्तीसगढ़ी से मिलते जुलते कहावतो/बोलियों का गुजराती भाषा में पहचान एवं उनका अनुवाद हिंदी भाषा में करना।
थीम आधारित डिस्प्ले बोर्ड/वॉल मैगजीन (गुजरात की ऐतिहासिक इमारतों/वेशभूषा/चित्रकारी/संगीत/लोक कला/हस्तशिल्प वर्णमाला एवं साधारण वाक्य/पौधे एवं वनस्पति/वन्यजीव/जलवायु/परिस्थितिक तंत्र से संबंधित)
स्वच्छता/सिंगल यूज प्लास्टिक/जल संरक्षण/राष्ट्रीय एकता पर शपथ गुजराती भाषा में।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा साझा राज्य (गुजरात) से संबंधित अद्यतन समाचार, इतिहास, संस्कृति,राष्ट्रीय प्रतीक, समाज सुधारक, प्रसिद्ध व्यक्ति (वर्तमान अथवा ऐतिहासिक) अथवा अन्य किसी महत्वपूर्ण प्रसंग पर वार्ता।
साझा राज्य (गुजरात) पर प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन।
साझा राज्य (गुजरात) की स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करना।
साझा राज्य (गुजरात) पर स्क्रैप बुक का निर्माण करना।
शासकीय आदेश व स्वीकृत राशि की जानकारी
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के स्वीकृत राशि और गतिविधियों के लिए जारी किए गए शासकीय आदेश डाउनलोड करने के लिए CLICK HERE
अंबावाड़ा प्राथमिक विद्यालय तहसील खेरालु जिला महेसाना (गुजरात) के बच्चों के साथ वर्चुअल संवाद
कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापारा कर्रा विकास खंड पाली जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) और अंबावाड़ा प्राथमिक विद्यालय तहसील खेरालु जिला महेसाना (गुजरात)के बच्चों ने वर्चुअल माध्यम से एक दूसरे से अपने अपने राज्य की भाषा, संस्कृति और खान-पान के बारे में जानकारी साझा किए। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापारा कर्रा के नवाचारी शिक्षक दिलकेश मधुकर और अंबावाड़ा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विशाल भाई रावत ने कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किए। लगभग एक घंटे के इस वार्ता में बच्चों और शिक्षकों ने अपनी मातृभाषा में परिचय दिए। बच्चे इस तरह के कार्यक्रम से उत्साहित और प्रसन्नचित नजर आए। बच्चों में खुशी का अनुभव हुआ। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापारा कर्रा के प्रधान पाठक नवल सिंह ध्रुवे ने इस योजना की प्रशंसा किए।
अंबावाड़ा और छत्तीसगढ़ राज्य के प्राथमिक स्कूलों में से एक के बच्चों के बीच एक संवाद आयोजित किया गया। जिसके तहत दिलकेश मधुकर ने बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और भाषा के बारे में सुंदर जानकारी दी। अंबावाड़ा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विशालभाई रावत ने छत्तीसगढ़ के बच्चों से गुजराती संस्कृति और गुजराती भाषा के बारे में बात की। दोनों विद्यालयों के बच्चों ने एक-दूसरे से परिचय किया और खुशी का अनुभव किया।
School- Ambavada primary school Village-Ambavada Tahsil- Kheralu Dist-Mahesana State- Gujarat
Adhagam Praimary School, Ta. Kankrej Jillo. Banaskantha से वार्तालाप
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं द्वारा परिभ्रमण व मूर्तिकला का अवलोकन
बालिकाओं को सक्षम बनाने और उनमें परिभ्रमण के साथ अवलोकन व लेखन क्षमता का विकास करने हेतु शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुरी, कोरबा के शिक्षक के. के. चन्द्रा के मार्गदर्शन में शिक्षक डी. आर. कश्यप के साथ बारह छात्राओं को बालको स्थित बेलगाम बस्ती में ले जाया गया . इस परिभ्रमण में छात्राओं द्वारा अपने प्रोजेक्ट कार्य मूर्तिकला के अंतर्गत मूर्तियों के निर्माण और मूर्तिकारों का जीवन स्तर विषय पर मूर्तिकार पुरुषोत्तम प्रजापति एवं श्रीमती बृहस्पति प्रजापति द्वारा बनाये जा रहे मूर्ति का अवलोकन व उसकी बारीकियों से परिचय प्राप्त किया. इस अवसर पर विद्यार्थियो ने मूर्ति बनाने हेतु मिट्टी की तैयारी से लेकर मूर्ति के निर्माण व रंग-रोगन करने व बिक्री करने संबंधी पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली गयी. विद्यार्थियों ने यह भी जाना कि मूर्तियों पर लागत व्यय कितनी आती है उन्हें कितना आय होता है और कितनी बचत होती है, क्या मूर्ति निर्माण के कारोबार से उनका भरण-पोषण होता है, क्या वे चाहते हैं कि सरकार मूर्ति बनाने वाले कलाकारों का संरक्षण करें ये सब जानकारी ली गयी. इस भ्रमण में क्रमश: कक्षा छठवीं की कु. सुधा, कु. अंशु, कु. उर्वशी, कु. अंजली कु. गायत्री, सातवीं की कु. भुनेश्वरी, कु. तमन्ना, कु. महिमा, आठवीं की छात्रा कु. गीतिका, कु. सुनैना, कु. लेखा व कु. स्मिता सम्मिलित हुई. संस्था के प्रधान पाठक अरुण कुमार दुबे व शिक्षिका श्रीमती वीणा ग्वाल ने प्रायोजना कार्य की आवश्यकता व महत्व पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया. इस विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपना प्रोजेक्ट फाईल तैयार किया जा रहा है.
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापारा कर्रा विकास खंड पाली जिला कोरबा में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत एक नवाचार प्रतियोगिता केश सज्जा का रखा गया जिसमें प्रथम स्थान पर कु.मुनीता कक्षा छठवीं, द्वितीय स्थान पर कु.सरस्वती कक्षा छठवीं और तृतीय स्थान पर कु.रविना कक्षा सातवीं रही।