-->

WELCOME

शिक्षा मधुबन(विद्यालय) में माली(शिक्षक) नन्हें पौधे(विद्यार्थी) को खाद-पानी(शिक्षा) दे कर एक सुगंधित,मनमोहक और फलदार वृक्ष(काबिल इंसान) बनाता है।

Subscribe Us

नवाचारी ग्रुप

   

Breaking News

Random Post

Showing posts with label EXAMS. Show all posts
Showing posts with label EXAMS. Show all posts

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हेतु प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया वर्ष 2022-23


 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हेतु प्रवेश नीति वर्ष 2022-23

परिचय 

            संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के अंतर्गत, भारत सरकार, जनजाति कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं शत-प्रतिशत सहायता प्राप्त प्रदेश में 73 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गठित एक उच्च स्तरीय स्वशासी, "छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आदर्श आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा किया जाता है। वर्तमान में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (सीबीएसई) से संबद्ध उक्त आवासीय विद्यालयों में प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के बालक/बालिकाओं हेतु कक्षा छठवीं से बारहवीं तक हिंदी/अंग्रेजी माध्यम से निशुल्क अध्ययन की सुविधा है। इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु एक चयन परीक्षा का आयोजन कर मेरिट सूची तैयार की जाती है, जिसके आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। 

योजना के उद्देश्य 

  1. अनुसूचित जनजाति के बालक एवं बालिकाओं के लिए आवासीय शिक्षण संस्थाएं स्थापित करना, उनका संचालन करना तथा इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु समस्त अनुषांगिक कार्य करना। 
  2. इन संस्थाओं में अध्ययनरत बालक एवं बालिकाओं की शैक्षणिक, मानसिक, शारीरिक तथा सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देना। 
  3. अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा उपलब्ध कराकर सामान्य जाति के समकक्ष लाना। 
  4. विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने हेतु सक्षम बनाना।

विद्यालयवार स्वीकृत सीट्स 

           शैक्षणिक सत्र 2022-23 में निम्नांकित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में 60 सीट के मान से विद्यार्थियों को चयन परीक्षा के माध्यम से प्रदर्शित कराया जाना है, विवरण निम्नानुसार है--

सीटों का आरक्षण 

            एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए है। विद्यालय में प्रवेशित सीटों का आरक्षण निम्नानुसार होगा--

  1. अनुसूचित जनजाति के विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार, अबूझमाड़ियाँ, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, बैगा, पण्डो  तथा भुंजिया) के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। 
  2. अनुसूचित जनजाति के दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु 5% आरक्षण होगा। इसके लिए जिले मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 
  3. एकलव्य विद्यालय में कार्यरत अमले के कर्मचारियों को अधिकतम दो बच्चों को डे-स्कॉलर के रूप में विद्यालय में अध्यापन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  4. एकलव्य विद्यालय में गैर आदिवासी विद्यार्थियों हेतु कक्षा 6 वीं में स्वीकृत सीट का 5% (03 सीट) स्थानीय समुदाय के बच्चों के लिए आरक्षित होगा, (जो विद्यालय के निर्माण में भूमिदान एवं अन्य विकास कार्य में सहयोग करने वाले परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।) नक्सल हिंसा में पालक/अभिभावक खोने वाले बच्चों को अधिकतम 02 सीटों में प्रवेश दिया जावेगा।जिनका चयन का अनुमोदन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। 
  5. शेष सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों से भरा जाएगा। 
 कंडिका --1, 2, 3 एवं 4 में से छात्र-छात्राएं ना मिलने पर सीटों की पूर्ति अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से की जाएगी। 

एकलव्य आदर्श विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा संबंधी चेक लिस्ट वर्ष 2022-23 

पात्रता 

          एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु पात्रता की शर्तें निम्नानुसार है--

  1. विद्यार्थी की आयु 01 जुलाई 2022 को 10 से 13 वर्ष के मध्य हो। 
  2. प्रवेश के समय कक्षा पांचवी उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  3. छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 

आवेदन पत्र 

            चयन परीक्षा के लिए निर्धारित आवेदन पत्र निम्न स्थानों से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकेंगे--  

  1. कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, छत्तीसगढ़। 
  2. संबंधित कार्यालय प्राचार्य, एकलव्य आदर्श विद्यालय आवासीय छत्तीसगढ़। 
  3. आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट   www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड कर प्राप्त की जा सकती है। 
         यदि किसी कारणवश आवेदन पत्र की मूलप्रति उपलब्ध नहीं हो तो समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन (आवेदन पत्र) को टंकित  कराकर भी आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। 
          
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए    click here

आवेदन पत्र को जमा करना 

            आवेदन पत्र पूर्णत: भरकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में दिनांक 10-03-2022 तक कार्यालयीन  समय में जमा कर पावती प्राप्त कर सकेंगे।  निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रवेश पत्र 

           निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों में से पात्र पाए गए आवेदकों को चयन सूची हेतु प्रवेश पत्र भेजा जाएगा। चयन परीक्षा की तिथि तक प्रवेश पत्र प्राप्त न होने की स्थिति में परीक्षा के पूर्व आवेदक आवेदन पत्र जमा करने की पावती प्रस्तुत कर परीक्षा केंद्रों से प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति प्राप्त कर सकेंगे। 

चयन परीक्षा की तिथि 

      चयन परीक्षा का दिनांक 03-04-2022 दिन- रविवार को प्रातः 10:30 से अपरान्ह 12:30 बजे तक।  चयन परीक्षा में यदि किसी अपरिहार्य कारणों से संशोधन होता है तो इसकी सूचना समाचार पत्रों एवं विभागीय कार्यालयों के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।  इस हेतु पृथक से आवेदक को सूचना नहीं दी जाएगी। अतः इस संबंध में संबंधित शाला के प्रधान पाठक/शिक्षक एवं अभिभावक स्वयं सतर्क रहें।

परीक्षा केंद्र 

          कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन जिन जिलों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित है, वहां के जिला मुख्यालयों/विकासखंड मुख्यालय स्तरीय  हायर सेकेंडरी/संकुल स्तरीय हायर सेकेंडरी में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य केंद्र बनाने के संबंध में कलेक्टर अपने स्तर से निर्णय ले सकेंगे।  परीक्षा केंद्रों का निर्धारण इस प्रकार से किया जाए कि किसी भी केंद्र पर उतनी ही छात्र हो सके जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक प्रवेश पत्र में अंकित केंद्र में परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा केंद्र में संशोधन करने का आवेदन किसी भी परिस्थिति में मान्य नहीं किया जाएगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी नहीं हो सकेंगे।  प्रवेश पत्र जारी करने का अधिकार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं संस्था प्रमुख होंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश हेतु प्रवेश पत्र, आधार कार्ड या परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। 

परीक्षा का माध्यम 

           चयन परीक्षा का माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी होगा। 

प्रवेश परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र की संरचना 

          कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा प्रश्न पत्र कुल 04 खंडों में होगा।  प्रत्येक खंड में से 25-25 वस्तुनिष्ठ/लघु उत्तरीय प्रश्न 100 अंकों के होंगे, प्रत्येक प्रश्न के 1 अंक होंगे। 

किंतु कोविड-19 की परिस्थिति को देखते हुए चयन के मापदंड/पद्धति में परिवर्तन भी किया जा सकता है। 

उत्तर पुस्तिका 

  1. प्रश्न पत्र में ही निर्धारित स्थान पर उत्तर अंकित किए जा सकेंगे। उत्तर देने के लिए अलग से उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी। 
  2. उत्तर अंकित करने हेतु बॉल पेन का उपयोग किया जा सकेगा, पेंसिल का उपयोग वर्जित होगा।  परीक्षा केंद्र में पेन परीक्षार्थी स्वयं लेकर आएंगे। 
  3. प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ/लघु उत्तरीय प्रकार का होगा एवं प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। सही विकल्प के उत्तर को निर्धारित स्थान पर लिखना होगा तथा सही उत्तर पर (O) का निशान लगाना होगा।अन्य निशान मान्य नहीं किया जाएगा। 
  4. एक बार उत्तर अंकित करने के पश्चात उत्तर बदलने के लिए पहले उत्तर में ([X]) का चिन्ह अंकित करने के बाद ही सही उत्तर में (O) का निशान लगाना होगा।  
  5. उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में ऋणात्मक अंक प्रणाली नहीं होगी। 

चयन एवं प्रवेश 

  1. चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा।  चयन परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं होगा।  
  2. चयन परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को केवल उन्हीं संस्थाओं में प्रवेश किया जाएगा, जहां के लिए उन्होंने आवेदन किया है।  
  3. चयनित आवेदकों को प्रवेश के समय समस्त आवश्यक प्रमाण पत्रों तथा कक्षा पांचवी उत्तीर्ण की अंकसूची की मूलप्रति प्रस्तुत करना होगा।  
  4. प्रवेश के समय सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। 
  5. चयन परीक्षा में चयनित एवं असफल उम्मीदवारों के अंक गोपनीय रखे जाएंगे।  
  6. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेशित एवं अध्ययनरत छात्र/छात्राएं यदि किसी वर्ष परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं, तो उन्हें पुनः प्रवेश की पात्रता नहीं होगी।  
  7. परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को 15 दिवस के भीतर संस्था में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा।  
  8. प्रवेश के संबंध में किसी भी प्रकार की विवाद होने की स्थिति में अंतिम निर्णय जिला स्तरीय समिति का मान्य किया जाएगा। 

प्रवेश के समय 

      प्रवेश के समय निम्नानुसार दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा-- 

  1. कक्षा 5वी की अंकसूची 
  2. शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र 
  3. छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र 
  4. अनुसूचित जनजाति का स्थाई जाति प्रमाण पत्र 
  5. आधार कार्ड की छायाप्रति 
  6. जिला चिकित्सालय बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रवेश के 15 दिन के अंदर उपलब्ध कराना।  
           (उपरोक्त सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य होगा।)

छात्रावास सुविधा 

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पूर्णत: आवासीय शिक्षा संस्था है। विद्यालय में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को छात्रावास में नि:शुल्क आवास एवं शिष्यवृत्ति की राशि में से भोजन की व्यवस्था की जावेगी। 

विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधा 

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कंप्युटर/विज्ञान लैब एवं पुस्तकालय के साथ-साथ प्रतिभावान खिलाड़ी छात्र-छात्राओं हेतु क्रीड़ा सामग्री एवं प्रशिक्षित व्यायाम अनुदेशकों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जावेगी। 

प्रवेश नीति में संशोधन 

उपरोक्त प्रवेश नीति में आवश्यकतानुसार छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय समिति के संचालक मंडल द्वारा संशोधन किया जा सकेगा। 

पं. जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु परीक्षा के संबंधी दिशा-निर्देश

 

पं. जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) कक्षा 6 वीं में प्रवेश परीक्षा संबंधी नियम- निर्देश सत्र 2022-23 

उद्देश्य :- 

              योजना का उद्देश्य अनु. जनजाति, अनु. जाति के ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना। नई सोच के साथ बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी बनाना तथा बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान करना है।  इसके अंतर्गत छ. ग. राज्य के अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट प्राइवेट स्कूलों के कक्षा 6 वीं में प्रवेश कराया जाता है। योजनाअंतर्गत शाला का सम्पूर्ण शुल्क विभाग द्वारा वहन किया जाता है एवं कक्षा 12 वीं तक अध्ययन की सुविधा होती है। 

छात्रों के चयन का मापदंड पात्रता शर्तें :-

  • विद्यार्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो। 
  •  विद्यार्थी छत्तीसगढ़ राज्य में माननीय अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो।  इस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो। 
  •  विद्यार्थी छत्तीसगढ़ में संचालित किसी मान्यता प्राप्त संस्था में कक्षा पांचवी में नियमित रूप से अध्ययनरत हो।  कक्षा चौथी की परीक्षा में 80% से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थी चयन परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। 
  •  पिता पालक की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय रुपए 2.50 लाख से अधिक ना हो।  आय प्रमाण पत्र एवं निर्धारित प्रपत्र में पालक का घोषणा पत्र होना चाहिए। 
  •  योजना अंतर्गत विद्यार्थियों का चयन पूर्णता ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से किया जाएगा अर्थात ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों से कक्षा चौथी उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे।  नगरपालिका तथा नगर निगम क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी योजना का लाभ लेने हेतु पात्र नहीं होंगे। 

योजना अंतर्गत सीट का निर्धारण -

  •  पंडित जवाहरलाल नेहरु उत्कर्ष योजना में लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों के चयन हेतु निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रवेश परीक्षा की प्रावीण्यता के आधार पर कक्षा छठवीं से अनुसूचित जनजाति के 130 एवं अनुसूचित जाति के 70 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा।  प्रवेश हेतु जिलेवार विद्यार्थियों की संख्या निम्नानुसार होगी ।  

  • कक्षा 6 वीं  में किसी जिले की सीटों की पूर्ति नहीं हो पाने की स्थिति में उक्त रिक्त सीटों की पूर्ति संबंधित संभाग के अन्य जिले के प्रावीण्य सूची के अंतर्गत उपलब्ध उसी वर्ग के विद्यार्थियों से की जा सकेगी। 
  • उपयुक्त सीट संख्या का आशय यह नहीं है कि सभी को प्रवेश दिया जाए।  प्रवेश का निर्धारित बजट सीमा में उपलब्ध राशि अंतर्गत किया जा सकेगा। 
  •  राज्य अंतर्गत छात्र-छात्रा जिस जिले का मूल निवासी हो (सक्षम प्राधिकारी के हस्ताक्षर से जारी निवास प्रमाण पत्र के आधार पर) उसी जिले में आवेदन करने की पात्रता होगी।  मूल निवास जिले से भिन्न जिले में किए गए आवेदन स्वीकार योग्य नहीं होगा। 

प्रवेश परीक्षा का पैटर्न :-

          कक्षा छठी में प्रवेश हेतु
  • कक्षा पांचवी के स्तर का विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी एवं पर्यावरण पर आधारित ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।  प्रत्येक खंड में 20-20 अंक के प्रश्न रहेंगे।  इस हेतु 120 मिनट का समय होगा। 
  • प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका एक है।  अतः छात्र उत्तर पुस्तिका में उत्तर भरकर/अंकित कर उत्तर पुस्तिका परीक्षक को वापस करेंगे। 

आवेदन कैसे करें :-

  •  निर्धारित आवेदन पत्र में विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।  आवेदन पत्र का अग्रेषण शाला प्रमुख द्वारा किया जाएगा। शाला  प्रमुख द्वारा आवेदन के अग्रेषण के पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विद्यार्थी समस्त योग्यता तथा शैक्षणिक योग्यता, स्थाई जाति, निवास एवं आय संबंधी शर्तें पूर्ण करता है।  अधूरे आवेदन स्वीकार योग्य नहीं है। 
  • समस्त आवेदन पत्र विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में दिनांक 07-03-2022 (दिन सोमवार) को संध्या 5:00 तक जमा किए जा सकेंगे।

प्रवेश संबंधी चेक लिस्ट का विवरण 

योजना के संबंध में विस्तृत विवरण विभाग के वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है। 


आवेदन पत्र 

          डाउनलोड करने के लिए    click here
 

परीक्षा तिथि :-

जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना अनुसार कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु दिनांक 27-03-2022 (दिन रविवार) को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जाएगा। 

अपठित गद्यांश - भारत के लौह पुरुष हमारे महान नेताओं में से एक सरदार बल्लभ भाई पटेल

सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के लौह पुरुष हमारे महान नेताओं में से एक थे। वे चट्टान की तरह दृढ़ और शांत थे। सरोजिनी नायडू ने एक बार एक ऐसी लोहे की आभूषण रखने वाली संदूकची से उनके तुलना की जिसमें कि एक अनगढ़त हीरा रखा हुआ हो। वे पंडित नेहरू की तरह स्वप्न दृष्टा नहीं थे,वे एक दृढ़ यथार्थवादी और एक क्रियात्मक मनुष्य थे। गांधीजी के बाद भारत की स्वतंत्रता और राजनीतिक एकता को बनाए रखने में वे महान निर्माताओं में से एक थे। 31 अक्टूबर, 1875 को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म एक निर्धन परिवार में नदियाद के निकट करमसाद में हुआ। उनके पिता जवेरी भाई एक निडर खेतिहर थे जो कि 1857 की क्रांति में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध लड़े थे।

Question of

Good Try!
You Got out of answers correct!
That's

विद्यार्थी विज्ञान मंथन - 2021 - 22 - भावी भारत के लिए डिजिटल उपकरणों के माध्यम से भारत की सबसे बड़ी राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा

 

कार्यक्रम        -   राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज

परीक्षा का नाम -   विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2021 - 22

Abbreviation  - वी वी एम

माध्यम   -  लैपटॉप,टैबलेट, स्मार्ट फोन से ऑनलाइन

परीक्षा की तिथि - 30 नवंबर और 5 दिसम्बर 2021

समय  - प्रातः 10 से रात 8 बजे तक किसी भी समय

पात्रता - 6 वी से 11 वी तक के विद्यार्थी

परीक्षा की भाषा - अंग्रेजी, हिंदी तथा 10 प्रमुख प्रादेशिक भाषाएँ

परीक्षा केंद्र - घर से

शुल्क - 100/- मात्र

पंजीकरण समाप्त - 31 अक्टूबर 2021

राष्ट्रीय विजेता - 1 वर्ष तक2000/- मासिक की भास्कर छात्रवृत्ति

अध्ययन सामग्री डाऊनलोड करें - click here

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज( NTSS) तथा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्र वृत्ति योजना (NMMSS) के आवेदन फॉर्म

 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज( NTSS) तथा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्र वृत्ति योजना (NMMSS)   के अंतर्गत राज्य के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। 

निर्देश और आवश्यक जानकारी देखें

1. विद्यालयों में ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2021 है 

2. परीक्षा की तिथि 16 जनवरी 2022.है। 

3.NTSS परीक्षा में राज्य के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय के कक्षा दसवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी सम्मिलित हो सकेंगे ।stage-2 में चयनित विद्यार्थियों को केंद्र शासन द्वारा कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं में 1250 रु. प्रतिमाह तथा ग्रेजुएट एवं पोस्टग्रेजुएट में 2000 रु. प्रति माह तथा पीएचडी हेतु यूजीसी नॉर्म्स के अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी ।

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आवेदन फॉर्म

4.इसी प्रकार NMMSS परीक्षा में केवल शासकीय विद्यालय तथा शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालय की कक्षा आठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे ।तथा चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रतिमाह 1000 रु. छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी ।

राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा आवेदन फॉर्म 

Facebook