सफलता की कहानी शिक्षक की जुबानी मार्च 2020का महीना विश्व पटल पर ऐसा दिन लेकर आया कि जिसकी कल्पना कोई भी मानव ने नहीं किया था ,कोरोना महामारी का आगमन ने संपूर्ण विश्व को झकझोर कर रख दिया ,सारा संसार ठहर सा गया, रोकथाम के लिए सरकारों द्वारा एक के बाद एक कड़े कदम उठाते गए परिणाम स्वरूप लोगों की जीवन व कार्यशैली में बदलाव के साथ-साथ आपदा को अवसर में बदलते हुए देखा गया जहां एक बड़ा वर्ग परिस्थिति के सामने घुटना टेक दिया तो कुछ लोगों ने परिस्थितियों का सामना करते हुएआपदा को अवसर में बदलकर नया कुछ कर दिखाया था इसी कड़ी में व्याख्याता महाबीर प्रसाद चंद्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाफा ने इस विकट समय में कोरोना रोकथाम के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे मुहिम का हिस्सा बनकर छात्र-छात्राओं के माध्यम से लाफा व आस पास के गांवों जिनमें बनबाँधा पारा, गोदलिहा पारा,लाफा, बरपारा, शंकरनार,नगोई, भादा, दादर, खराबहार, मुढाली,जरमौहा, भण्डारखोल, चौरासीमुड़ा ,परसापारा में कोरोना जागरूकता अभियान, 25 मीटर कपड़े का मास्क निर्मित कर निशुल्क वितरण, हस्त प्रक्षालन, ...