*राष्ट्रीय मंच पर प्रेजेंटेशन का मिला मौका -नवोदय क्रांति परिवार भारत ने किया नेशनल अवार्ड से सम्मानित। http://www.wethenations.com/?p=3270 * *आप देख रहे हैं we the नेशन न्यूज़ चैनल देखते रहिये* देश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को एक मंच पर लाकर हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाते हुए देश के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने नवोदय क्रांति परिवार भारत की ओर से फरवरी में तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन 2 फरवरी से 4 फरवरी अमृतसर (पंजाब) में किया गया। जिसमें पूरे हिंदुस्तान के बेहतरीन सरकारी शिक्षक प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने किए गए रिसर्च, नवाचार व विभिन्न टीचिंग लर्निंग मटेरियल से देशभर के अलग-अलग राज्यों के शिक्षकों को परिचित कराया गया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले देश भर के शिक्षकों को राष्ट्रीय मंच पर प्रेजेंटेशन देने का मौका और सम्मान मिला। नेशनल कांफ्रेंस में शिक्षकों को अलग-अलग कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रक्तदान, शिक्षण अधिगम सामग्री, खेल, गतिविधियां एक...