नाम-श्रीमती स्वाति पांडेय पद-शिक्षक(एल. बी.) जिला- मुंगेली, छत्तीसगढ़ इरादें नेक हो ,जज्बा कुछ कर लेने का हो,,,बात बच्चों की हो ,बात शिक्षा की हो ,बात समर्पित भाव की हो अपने कर्तव्य क्षेत्र में तो,,,, एक मिशाल बनना तय होता है। कोई मंजिल की चाह नही बस रास्ते सही हो। वर्तमान समय में कोरोना वैश्विक महामारी की वजह से जब समस्त शिक्षण संस्थान बंद हुए। कब तक रहेंगे ये भी तय नही था। भय के साथ चिंता भी थी बच्चों की पढ़ाई की.... वाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से उन्हें पढ़ाई सम्बन्धित जानकारी भेजते रहना ,फोन कॉल्स द्वारा मौखिक चर्चा करना, जारी रहा। ' पढ़ई तुंहर दुआर' योजना के तहत ऑनलाइन क्लास लेना शुरू किया मैंने ,पीपीटी के द्वारा रोचक क्लास का आयोजन करना ताकि बच्चें पढ़ई से जुड़ते चले जाएं। बच्चे तो बच्चे होते है उन्हें कुछ नया ही अच्छा लगता है। इसी क्रम में एक नई शुरुआत हुई कि हर शनिवार बच्चों में रचनात्मक कौशल के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया नतीजा ये हुआ कि मुंगेली के बाहर के बच्चे भी जुड़ने लगे। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या व उनका उत्साह देख कुछ नया करने का मन ...