Post Page Advertisement [Top]

गद्यांश 17 यूनानवासी और ओलम्पिक खेल

 ईसा पूर्व 776 से प्रत्येक 4 वर्ष बाद यूनान वासी बहुत बड़ा उत्सव मनाया करते थे। महान देवता जियूस के सम्मान में कलाकार, लेखक और खिलाड़ी एकत्रित होते थे। ओलंपिया शहर में प्रतियोगिताएं आयोजित होती थी, इसलिए इस आयोजन को ओलंपिक खेल कहा जाने लगा। उन दिनों ओलंपिक खेलों में केवल खेलकूद की प्रतियोगिताएं ही नहीं होती थी, नाटक और कवियों द्वारा कविता पाठ होते तथा साथ ही दौड़े भी। यूनान वासियों के लिए यह खेल मन और शरीर के मेल थे और जीतने का प्रयास देवताओं के राजा जियूस के प्रति सम्मान था। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलते थे। खिलाड़ी दौड़ते, कुश्ती लड़ते, घुड़सवारी करते और रथ दौड़ाते थे। खेल ओलंपिक की शपथ से प्रारंभ होते थे और पुरस्कार तथा दावत के साथ समाप्त होते थे।

Question of

Good Try!
You Got out of answers correct!
That's

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]