-->

WELCOME

शिक्षा मधुबन(विद्यालय) में माली(शिक्षक) नन्हें पौधे(विद्यार्थी) को खाद-पानी(शिक्षा) दे कर एक सुगंधित,मनमोहक और फलदार वृक्ष(काबिल इंसान) बनाता है।

नवाचारी ग्रुप

        

Breaking News

Random Post

रीडिंग कैम्पेन के लिए डाउनलोड करें मोबाइल एप, वेबीनार में कोरबा से दिलकेश मधुकर ने टेक्नोलॉजी पर जोर देने पर रखें विचार

छत्तीसगढ़ में नवगठित प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के लीडर्स एवं सदस्यों के साथ "बच्चों का पठन कौशल विकास पर परिचर्चा"  

इस वेबीनार में दिलकेश मधुकर,  शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापारा कर्रा विकासखंड पाली जिला कोरबा में पदस्थ शिक्षक  ने बताया कि कोविड-19 कोरोनावायरस के कारण हम सबको अपने अपने घर में ही रहना पड़ रहा है।विद्यालय में अध्ययन और अध्यापन कार्य नहीं हो पा रहा है। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बनाए रखने और अध्ययन कार्य को  बनाएं रखने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ने पढ़ई तुहर दुआर पोर्टल जारी किए हैं, जिसमें हमारे शिक्षक साथी नियमित ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। साथ ही पढ़ई हमर पारा, मोहल्ला- टोला, ब्लूटूथ, लाउडस्पीकर, हरबोलवा जैसी योजना चल रही है।
आज के युग टेक्नोलॉजी का युग है ।अब हर एक घर में मोबाइल की उपलब्धता हो रही है। हमारे बच्चे मोबाइल चलाने में हम से भी बेहतर जानकारी रखते हैं। क्यों न! इसका उपयोग पढ़ाई के क्षेत्र में किया जाए। अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से बोलो(bolo), चिंपल(chimple), मैथ मस्ती(math masti), दीक्षा(diksha), टॉप पेरेंट्स(topparent), हिंदी वर्णमाला(Hindi varnmala), जैसे ऐप डाउनलोड करें।   click here on picture download app

            

                                               

उन्होंने बताया कि  
बोलो ऐप - 6 से 11 साल के बच्चों की हिंदी और अंग्रेजी रीडिंग बनाए रखने में आसान और मजेदार है। उनके पढ़ने में रुचि पैदा करता है। उन्हें जोर से पढ़ने और तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए प्रोत्साहित करता है।
चिंपल एप - 3 से 8 साल के बच्चों की इंग्लिश मैथ्स और हिंदी को आसान और मजेदार बनाता है। इसमें बच्चे नई नई दुनिया में जाकर रोचक खेल खेलते हैं। जिसके जरिए वे हिंदी, गणित और अंग्रेजी सीखते हैं।
मैथ मस्ती ऐप - 3 से 8 साल के बच्चों की मैथ  आसान और मजेदार बनाती है। मैथ मस्ती के मजेदार खेल मैथ की अवधारणाओं को समझना आसान बनाता है।
टॉप पैरंट एप - इसमें पालक अपने बच्चों की निगरानी व देख रेख कर सकते हैं। इसमें मानसिक विकास, परवरिश, पोषण, बाल सुरक्षा और रिश्ते के बारे में प्रश्नों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी वर्णमाला - प्रारंभिक शिक्षा के लिए एक बढ़िया ऐप है। जिसमें हिंदी वर्णमाला के साथ गिनती, पशु पक्षियों, जानवरों, रंगो आदि को पहचाना जा सकता है।
यह सभी ऐप खेल खेल में शिक्षा पर आधारित है। इन्हें डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है उसके बाद इन्हें ऑफलाइन उपयोग किया जा सकता है।
दीक्षा एप - वही पाठ्यपुस्तक में छपे क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए दीक्षा एप  का उपयोग किया जा सकता है। जिसमें कक्षा 1 से 10 तक के पाठ्य पुस्तक व  पाठ्य सामग्री मौजूद है। जिसका उपयोग इंटरनेट के माध्यम से एक बार डाउनलोड कर बाद में ऑफलाइन किया जा सकता है।
यूट्यूब - टेक्नोलॉजी के उपयोग के अंतर्गत यूट्यूब का उपयोग मोबाइल में किया जा सकता है। इसमें विभिन्न शैक्षणिक चैनल है- जैसे पीटीडी छत्तीसगढ़(PTD CHHATTISGARH), टिक टैक लर्न(TIC TAC LEARN), बोधा गुरु(BODHA GURU) फ्री मैथ्स लैब(FREE MATH LAB) मेक मी जीनियस इंडिया(Make me genius India) आदि। इन यूट्यूब चैनलों के माध्यम से शैक्षणिक जानकारी और प्रारंभिक भाषा शिक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है।
हम सभी मोबाइल ऐप और टेक्नोलॉजी का उपयोग कर बच्चों की पढ़ाई को निरंतर जारी रखने में सहयोग कर सकते हैं।






 

2 comments:

  1. बहुत ही अच्छा सोच गुरुदेव हमें आप पर गर्व है

    ReplyDelete