विश्व भर में अनेक किस्म की वनस्पतियां एवं पेड़-पौधे पाए जाते हैं। जिनमें से कुछ को देखकर आश्चर्य होता है, क्योंकि उनका स्वभाव सामान्य पेड़-पौधों से भिन्न प्रकार का होता है। इनमें से कुछ की जानकारियां यहां दी जा रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में 'डगलस फर' नामक विशाल वृक्ष पाए जाते हैं। इन वृक्षों का तना इतना मोटा होता है कि यदि एक वृक्ष के तने को खोखला कर दिया जाए तो लगभग 15 बच्चे आसानी से उसमें बैठ सकते हैं। सड़क निर्माण करते समय यदि यह वृक्ष सड़क के बीच में आ जाता है तो इस वृक्ष को उखाड़ा नहीं जाता, बल्कि इसके तने को बीच से खोखला कर के सड़क बना ली जाती है। अफ्रीका के घने जंगलों में बच्चों के समान किलकारी मारकर हंसने वाले वृक्ष पाए जाते हैं। इन वृक्षों की ऊंचाई 15 से 20 फीट तक होती है। इसके विपरीत संयुक्त राज्य अमेरिका में दिन में रोने वाला वृक्ष भी पाया जाता है। इनकी खोज एडीसन नामक व्यक्ति ने की थी। ब्राजील और पेरू देश के घने जंगलों में दूध देने वाले वृक्ष पाए जाते हैं। वृक्ष के तने में छेद करके दूध निकाला जाता है। यह दूध गाय के दूध के समान मीठा और पौष्टिक होता है। इसी प्रकार इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप तथा दक्षिण अमेरिका के चिली और पेरू में वर्षा करने वाला वृक्ष पाया जाता है। दोपहर के समय जब सूर्य अपनी तीक्ष्ण किरणें बिखेरता है। तब यह वृक्ष हवा के द्वारा वाष्प ग्रहण करता है। कुछ समय बाद यही वाष्प जल के रूप में बरसने लगती है। वर्षा करने वाले इस वृक्ष ऊंचाई 50 फीट होती है।

No comments:
Post a Comment