जौहरी ने जब अपनी दुकान से बाहर गली में झांका तो सुरुचिपूर्ण ढंग से कपड़े पहने एक महिला को कार से उतरते देखा। अपने पालतू जानवर के साथ आगे बढ़ कर जब उस महिला ने दुकान की घंटी बजाई तो जौहरी ने उसे उत्सुकता से अंदर आने दिया। एक घंटे बाद यह उत्सुकता मंद पड़ गई। उस महिला ने बड़ी सावधानी से अपने सामने काउंटर पर रखी हीरो की प्रत्येक ट्रे को देखा पर हर बार उसने सिर हिला दिया और कुछ और दिखाने के लिए कहती रही। अंत में उसने ट्रे-5 को एक बार फिर दिखाने के लिए कहा। भीतर से जौहरी खुश हुआ कि उस ट्रे में सबसे कीमती हीरे रखे थे। जब वह ट्रे को लाया तो महिला उत्तेजना से आगे बढ़ी और ट्रे पर झपटी जिससे चमचमाते हुए हीरे चारों ओर बिखर गए। महिला ने अफसोस जताया और जौहरी कातर दृष्टि से देखने लगा। महिला ने नीचे गिरे हुए हीरो को उठाने में सहायता की। इस बीच उसने अपने पर्स में एक बिस्किट निकाला और कुत्ते को खिला दिया। जब जौहरी आखिरी हीरे को भी उठा चुका तो उसे कुछ ऐसा अनुभव हुआ जिससे उसके दिल की धड़कन थम गई। उसका 5 कैरेट का कीमती हीरा गायब था। उत्तेजित होकर उसने पूरे फर्श पर देखा पर सब व्यर्थ। तब उसने महिला को संदेह की दृष्टि से देखा और पुलिस बुला ली। जौहरी ने आग्रह किया कि उक्त महिला की तलाशी ले। उन्होंने वैसा ही किया पर उन्हें कुछ नहीं मिला। जौहरी समझ गया कि उस महिला ने उसे ठग लिया है।
WELCOME
Subscribe Us
WELCOME
Labels
- Gardener of shiksha madhuban (147)
- Online Quiz (113)
- अन्य (50)
- नवोदय विद्यालय (13)
- नवाचार (12)
- Quiz (10)
- EXAMS (5)





No comments:
Post a Comment