तानसेन को भारत का महानतम संगीतकार कहा जाता है। यह माना जाता है कि उत्तर भारत में उसी ने शास्त्रीय संगीत का परिचय कराया था। तानसेन ने अपने गुरु हरिदास स्वामी से संगीत सीखा। उसे संगीत के प्रति बहुत लगाव था। वह अकबर महान के दरबार में नवरत्नों में से एक था। तानसेन अपनी कला में इतना निपुण था कि वह अपने गायन से चमत्कार कर सकता था। कहा जाता है कि वह मेघ मल्हार राग गाकर वर्षा करा सकता था। इसी प्रकार दीपक राग गाकर वह दिये जला सकता था। ऐसा कोई नहीं था जो उससे अच्छा प्रदर्शन कर सकता हो। अकबर उसकी कला से इतना प्रसन्न हुआ कि उस ने उसे "मियां" की उपाधि दे दी। संगीत की दुनिया को तानसेन का योगदान अमूल्य है। आज भी विश्व के अग्रणी गायकों और संगीतकारों द्वारा उसे पूजा जाता है।
WELCOME
Subscribe Us
WELCOME
Labels
- Gardener of shiksha madhuban (147)
- Online Quiz (113)
- अन्य (50)
- नवोदय विद्यालय (13)
- नवाचार (12)
- Quiz (10)
- EXAMS (5)





No comments:
Post a Comment