परिचय
विकासखंड मनेंद्रगढ़ संकुल नागपुर के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सरभोका में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती कंचन सिंह बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए ना सिर्फ एक गुरु के रूप में बल्कि एक गुरु मां के रूप में बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए बेहतर से बेहतर विकल्प को अपने विद्यालय में निरंतर संचालित कर रही हैं। बच्चों की रुचि को ध्यान में रखते हुए खेल गतिविधियों के माध्यम से खेल सीढी़,मिट्टी की आकृतियों के द्वारा गणित से संबंधित ज्यामितीय आकृतियों के निर्माण वहीं राज्य एवं राष्ट्र के प्रतिक चिन्ह एवं अन्य जानकारियों को प्रदान किया जाता है इसके साथ ही सुपर मॉम जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करके माताओं एवं ग्रामीणों का सामान्य ज्ञान एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनके ज्ञान का विकास किया जाता है तथा पर्यावरण के लिए पॉलिथीन मुक्त हो इसके लिए बच्चों को कागज का विकल्प भी समझाया एवं सिखाई है। इस वैश्विक महामारी के समय भी बच्चों को शिक्षा क्षेत्र से जोड़े रखने के लिए जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, मिस्ड कॉल गुरुजी एवं संकुल एवं विद्यालय स्तरीय ऑनलाइन कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है




















बेहतरीन कार्य
ReplyDeleteबहोट अच्छा
ReplyDelete