वाराणसी को काशी और बनारस भी कहा जाता है। यह गंगा के किनारे बने घाटों के लिए प्रसिद्ध है। वाराणसी का विश्वनाथ मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है। वाराणसी का हिंदू विश्वविद्यालय शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। इसकी स्थापना महामना मदन मोहन मालवीय ने लोगों की सहायता से की थी। वाराणसी से 10-12 किलोमीटर की दूरी पर एक स्मरणीय स्थान है- सारनाथ। यहां पर एक पुराना स्तूप है। सारनाथ में बुद्ध ने अपने पांच शिष्यों को सबसे पहले बौद्ध धर्म की शिक्षा दी थी। सारनाथ में बुद्ध के अनेक स्तूप हैं। यहां श्रीलंका, थाईलैंड, चीन, जापान देशों द्वारा बनाए गए मंदिर भी प्रसिद्ध है। सारनाथ में एक राजकीय संग्रहालय है। इसमें बहुत सी मूर्तियां रखी गई है। यहां सम्राट अशोक के चार सिंहों वाला स्तंभ भी रखा गया है। यह हमारा राज्य चिन्ह है। बताओ- इस राज्य चिन्ह को तुमने कहां-कहां देखा है? वाराणसी, जरी और रेशम के काम के लिए प्रसिद्ध है। प्रसिद्ध शहनाई वादक स्वर्गीय बिस्मिल्लाह खान और तबला वादक किशन जी महाराज वाराणसी के रहने वाले थे।
WELCOME
Subscribe Us
WELCOME
Labels
- Gardener of shiksha madhuban (147)
- Online Quiz (113)
- अन्य (50)
- नवोदय विद्यालय (13)
- नवाचार (12)
- Quiz (10)
- EXAMS (5)





No comments:
Post a Comment