दो मित्र जंगल में थे। उन्होंने एक भालू को अपनी ओर आते देखा। बड़ा लड़का डर के मारे जल्दी से पेड़ पर चढ़ गया और अपने मित्र को भूल गया। छोटा लड़का ठीक से चल नहीं सकता था। वह धरती पर लेट गया और उसने मरे होने का बहाना किया। भालू आया। वह उसके चारों ओर घूमा। उसने अपना चेहरा बच्चे के चेहरे की काफी निकट लगाया। उसे सूंघा, देखा और अंततः उसे छोड़कर चला गया। बड़ा लड़का पेड़ से उतरा। अपने मित्र की ओर दौड़ा और उससे पूछा, "अरे, तुम ठीक-ठाक हो? भालू क्या कर रहा था" मित्र ने उत्तर दिया, "वह मुझसे बातें कर रहा था। उसने मुझे कहा-ऐसे मित्र का भरोसा मत करो जो संकट के समय तुम्हारी मदद ना करें।"
WELCOME
Subscribe Us
WELCOME
Labels
- Gardener of shiksha madhuban (147)
- Online Quiz (113)
- अन्य (50)
- नवोदय विद्यालय (13)
- नवाचार (12)
- Quiz (10)
- EXAMS (5)





No comments:
Post a Comment