Post Page Advertisement [Top]

गदयांश - 03 हाथी एक शाकाहारी पशु

 एक हाथी दिन के सोलह से अट्ठारह घंटे खाना खाते हुए बिताता है।एक पूर्ण विकसित हाथी प्रत्येक दिन 137 किग्रा से अधिक खाना खा सकता है।हाथी शाकाहारी पशु है।वे पत्तियाँ,कोमल डंठल,जंगली झाड़ियों और पेड़ों के फलों को खा जाते है।भारतीय हाथी बाँस के पौधे खाना पसन्द करते है।हाथी भोजन और पानी के लिए खोदने तथा पेड़ों कि खाल चीरकर अलग करने के लिए अपने दाँतों का उपयोग करते है।वे अपनी सूँड का उपयोग भोजन को अपने मुँह में रखने के लिए करते हैं।हाती किसी पेड़ को इतना झुका सकता है कि उसका बच्चा उसकी पत्तियाँ खा सके।एक वयस्क हाथी एक दिन में 18 से 26 गैलन पानी पी सकता है।हाथी प्राय: किसानों कि फसलें बर्बाद कर देते हैं।उन्हें गन्ने खाना पसन्द है,इसलिए किसानों को खेतों कि रक्षा करनी पड़ती है।जब किसान हाथियों को देखते है,तो ज़ोर-ज़ोर से बहुत शोर करते हैं।कभी तो वे भाग जाते हैं पर प्राय: वे कोई चिंता नहीं करते।वे खेतों में आ जाते हैं और गन्ने उखाड़ते हैं।हमें अपने वनों कि रक्षा करनी होगी,ताकि हाथियों को उनका भोजन वहीं मिल जाए।तब वे खेतों में नहीं घुसेंगे और फसलों को नष्ट नहीं करेंगे।मनुष्यों को और पशुओं को खुशी से साथ-साथ रहना चाहिए।

Question of

Good Try!
You Got out of answers correct!
That's

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]